कल से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्र का महापर्व, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है. नवरात्रि पर्व के इन नौ दिनों में मां भगवती के नौ दिव्य स्वरूपों की उपासना की जाती है। बता दें कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना या कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। इस दिन चित्र और स्वाति नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जिन्हें मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है, आईए जानते हैं, किस समय किया जाना चाहिए कलश स्थापना और विधि।
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 तक है। ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा।
घटस्थापना तिथि: रविवार 15 अक्टूबर 2023
घटस्थापना मुहूर्त: प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक
शारदीय नवरात्रि की तिथियां
15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
24 अक्टूबर 2023 – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)