उत्तराखंड राजभवन की पत्रिका देवभूमि संवाद का राज्यपाल ने किया विमोचन - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड राजभवन की पत्रिका देवभूमि संवाद का राज्यपाल ने किया विमोचन

 उत्तराखंड राजभवन की पत्रिका देवभूमि संवाद का राज्यपाल ने किया विमोचन

उत्तराखंड(नैनीताल),बुधवार 04 जून 2025

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को राजभवन में ‘‘देवभूमि संवाद’’ पत्रिका के नवीन अंक का विमोचन किया। यह पत्रिका राजभवन उत्तराखंड द्वारा हर छह माह में प्रकाशित की जाती है, जिसमें राज्यपाल की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों, संवादों व अन्य औपचारिक कार्यकलापों का समावेश किया जाता है। इस अंक का संपादन सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा किया गया है, जबकि सह-संपादन में अर्जुन पटवाल व सहयोग में सूचना अधिकारी अजनेश राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विमोचन के दौरान राज्यपाल ने ‘‘देवभूमि संवाद’’ को राजभवन की गतिविधियों का सुव्यवस्थित प्रलेखन बताते हुए इसे एक प्रशंसनीय प्रयास करार दिया। उन्होंने इसके लिए जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी स्तर की गुणवत्ता युक्त सामग्री प्रकाशित किए जाने की अपेक्षा जताई। विमोचन अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वातिएसभदौरिया, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, सूचना अधिकारी अजनेश राणा व मीडिया समन्वयक पारितोष बंगवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!