राज्यपाल ने किया रेड क्रॉस की राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉ चौधरी को सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

राज्यपाल ने किया रेड क्रॉस की राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉ चौधरी को सम्मानित

 राज्यपाल ने किया रेड क्रॉस की राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉ चौधरी को सम्मानित

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 23 मार्च 2026

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में उत्कृष्ठ संयोजन एवं व्याख्यानों के लिये ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को सम्मानित किया है।

पर्यटन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने भारतीय रेडक्रॉस की राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य व ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को उत्कृष्ठ संयोजन एवं विशेष व्याख्यानों के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक व्यक्ति करता है परन्तु जो व्यक्ति अपने मूल कार्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक सेवा करता है,वह विशेष रूप से सम्मान की श्रेणी में आता है ।गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने डॉ. नरेश चौधरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में दिये गये समर्पित एवं सराहनीय उत्कृष्ठ सहयोग संयोजन के लिए प्रशंसा की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!