राज्यपाल ने बच्चों और लोक भवन परिवार के साथ जन्मदिन मनाया - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने बच्चों और लोक भवन परिवार के साथ जन्मदिन मनाया

 राज्यपाल ने बच्चों और लोक भवन परिवार के साथ जन्मदिन मनाया

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 01 फरवरी 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रविवार को लोक भवन में अपना जन्मदिन शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। बच्चों ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और केक काटने की खुशी में उनके साथ शामिल हुए। राज्यपाल ने बच्चों और सभी शुभचिंतकों का स्नेहपूर्ण स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

इसके बाद लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राज्यपाल ने इस स्नेह और अपनत्व के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार शादिजा, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित लोक भवन के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!