राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और मां नैना देवी मंदिर में की पूजा - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और मां नैना देवी मंदिर में की पूजा

 राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और मां नैना देवी मंदिर में की पूजा

उत्तराखंड(नैनीताल),सोमवार 26 मई 2025

नैनीताल प्रवास पर आए उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेनि सोमवार, 26 मई की सुबह नैनीताल स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे व मां नैना देवी मंदिर पहुंचे। जहां गुरुद्वारे में मत्था टेकाने और मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने यहां प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति व मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की ओर से राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मंदिर आगमन पर मंदिर के पूजारी ने मंत्रों का उच्चारण करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेनि को तिलक लगाया। यहां राज्यपाल ने जहां देवी मां की आरती की तो साथ ही भगवान शिव पर जल भी चढ़ाया।

वहीं गुरुद्वारा में उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब को प्रणाम करने के बाद उन पर चवर साहिब को श्रृद्धापूर्वक लहराया। कुछ समय गुरुद्वारे में रुककर प्रसाद ग्रहण किया।

नैनीताल स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे और मां नैना देवी मंदिर पहुंचे राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे स्थलों पर आकर एक विशेष प्रकार की आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रत्येक तीर्थ स्थल की अपनी विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान है, जो न केवल मन को शांति प्रदान करती है, बल्कि आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार भी करती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!