सरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसास : डीएम - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

सरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसास : डीएम

 सरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसास : डीएम

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 08 फरवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा है कि सैनिक हमारे राज्य की शान, सरकार प्रशासन को सैनिकों के बलिदान का एहसास है, कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि सैनिकों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण किया जाए, प्रशासन तथा सरकार निरंतर निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों, आश्रितों, वीर माताओं, वीरांगनाओं की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा, जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर किया जा सकता है वह तुरंत किया जाएगा तथा जिन पर शासन से निर्णय होना है उसके लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।
वहीं वीर माताओं, वीरांगनाओं के पेंशन के सत्यापन की वर्ष में एक बार किए जाने की मांग पर डीएम ने जिले में वीर माताओं, वीरांगनाओं को प्रत्येक तीन माह पेंशन सत्यापन से राहत देते हुए वर्ष में एक बार सत्यापन कराने को दिए निर्देश।
सैनिकों द्वारा एयरपोर्ट पर सैनिकों के लिए विश्रामगृह के मांग सुझाव पर संस्तुत करते हुए शासन को पत्राचार करने की बात कही, वीरांगना के साथ हुए भूमि फ्रॉड के मामले में सैनिक कल्याण अधिकारी को तत्काल एसएसपी आफिस रवाना किया तथा इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने को लिखा।
जिलाधिकारी ने सैनिको के सुझावों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान सैनिकों और पूर्व सैनिकों की पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, रोजगार, पुनर्वास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। डीएम ने उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!