भगवान लाटू देवता मंदिर के कपाट 23 को खुलेंगे - Shaurya Mail

Breaking News

भगवान लाटू देवता मंदिर के कपाट 23 को खुलेंगे

 भगवान लाटू देवता मंदिर के कपाट 23 को खुलेंगे

उत्तराखंड(गोपेश्वर),मंगलवार 09 अप्रैल 2024

चमोली जिले के देवाल विकास खंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध भगवान लाटू मंदिर के कपाट पूर्णिमा 11 गते बैशाख अर्थात 23 अप्रैल को विधि विधान से भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

मंगलवार को लाटू मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट की अध्यक्षता में लाटू मंदिर के कपाट खोलने के लिए शुभ मुहूर्त निकाला गया। पंडित उमेश कुनियाल ने शुभमुहूर्त की पंचांग गणना की।

इस मौके पर लागू मंदिर के पुजारी खीम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष हीरा बुग्याली, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, हीरा पहाड़ी, देवेन्द्र सिंह पंचोली, हीरा गढ़वाली, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!