मुख्यमंत्री से आईटीबीपी के महानिदेशक ने की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री से आईटीबीपी के महानिदेशक ने की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

 मुख्यमंत्री से आईटीबीपी के महानिदेशक ने की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आईटीबीपी के महानिदेशक संजय गुंज्याल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में आईटीबीपी के कार्यकलापों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि

उत्तराखंड सैन्य व वीर भूमि है राज्य में सेना व अर्द्धसैन्य बलों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में उनके गांव और शहर की सड़कों, स्कूल भवन आदि शहीदों के नाम पर रखे जाने पर भी सहमति जताई।

मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी की ओर से दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!