Breaking News
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं आउट ऑफ कंट्रोल, अबतक 998 घटनाएंकुटुंब परिवार समाजिक संगठन, श्री राम मंदिर समिति चखुवाला एवम राष्ट्र वादी आर टी आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत द्वारा हर महीने के अंतिम मंगलवार को आयोजित करेंगेजिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू चिकनगुनिया रोधी / अंर्तविभागीय समन्वय बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिएजिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में पेयजल से सम्बन्धित विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुएपुलिस प्रशासन ने जनता से वैकल्पिक मार्गों के चुनने का किया आग्रह

बजट के बाद राजपाट छोड़ तीर्थयात्रा पर निकल जाएं नीतीश, महागठबंधन में घमासान पर गिरिराज सिंह का तंज

 बजट के बाद राजपाट छोड़ तीर्थयात्रा पर निकल जाएं नीतीश, महागठबंधन में घमासान पर गिरिराज सिंह का तंज

बिहार में राजद की ओर से तेजस्वी यादव की ताजपोशी की मांग तेज कर दी गई है। इतना ही नहीं, राजद के कुछ नेताओं ने तो साफ तौर पर कह दिया है कि तेजस्वी यादव होली के बाद मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उनकी ताजपोशी खुद नीतीश कुमार करेंगे। यही कारण है कि अब भाजपा भी नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से तंज कस रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए साफ तौर पर कहा कि उनकी दुर्गति होनी तय है। इसलिए उन्हें राजपाट छोड़ देना चाहिए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरिराज सिंह ने कहा कि आज JDU में जो चल रहा है कि 2025 के बाद विधायक तय करेगा और अब लालू जी भी स्वस्थ हो गए हैं तो नीतीश जी की आत्मा अब कह रही होगी कि बजट के साथ ही उन्हें तीर्थ यात्रा पर निकल जाना चाहिए था।

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार को जल्दी ही राजपाट छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें राजपाट इसलिए छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनकी दुर्गति होना तय है। इनकी राजनीतिक विश्वसनीयता नहीं बची है। वहीं, राज्य के पूर्व उप-मुख्य मंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार फिर एक बार राजद को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पहले स्वयं तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से बयान दिलवा रहे हैं कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है। 2025 में निर्णय होगा। वहीं केसी त्यागी कह रहे हैं कि 2030 में भी नीतीश कुमार ही मुख्य मंत्री रहेंगे। राजद के विधायक एक स्वर से होली बाद तेजस्वी की ताजपोशी की घोषणा कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि इन विरोधाभासी बयानों से राज्य में नौकरशाही पेशोपेश में पड़ गई है। विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया। सत्ता परिवर्तन की आहट से जनता संशकित है। नीतीश कुमार को हस्तक्षेप कर सारी स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह जानने का अधिकार है कि किसका बयान सच है। यदि कोई समझौता हुआ है तो जल्द से जल्द तेजस्वी की ताजपोशी कर देनी चाहिए अन्यथा घोषणा कर देना चाहिए कि 2025 में मी नीतीश कुमार महागठबन्धन के मुख्य मंत्री के दावेदार होंगे। ऐसी स्थिति में लालू प्रसाद को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। 2024 में नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री और 2025 में भाजपा का मुख्य मंत्री बनना तय है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!