उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) से मुलाकाल कर पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों के हित में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई
उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 19 अगस्त 2025
उत्तराखंड प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन /उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून का प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) से मुलाकाल की जिसमें पदाधिकारियों के द्वारा निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई
1. उच्च प्राथमिक प्रo अo पद पर पदोन्नति हेतु जारी सूची में प्रचलित शिक्षक नियमावली 2012 में निहित प्रावधानों के उल्लंघन के मुद्दे पर अपना प्रबल विरोध दर्ज कराया गया जिसके लिए जिला शिक्षाधिकारी महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि इस हेतु जनपद से निदेशालय को प्रेक्षा हेतु पत्र जारी किया जाएगा ।
2. प्राथमिक सहायक से प्राथमिक प्रo अo तथा जूनियर सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति पर महोदय द्वारा अवगत करवाया गया कि पदोन्नति की प्रक्रिया गतिमान है जिसके अंतर्गत विकासखंड स्तर पर वरिष्ठता सूची अवलोकनार्थ हेतु भेजी गई है जैसे ही समस्त ब्लॉक से सूची आ जाएगी उसके पश्चात उक्त दोनों पदों पर पदोन्नति हेतु अग्रिम कार्यवाही कर दी जाएगी।
3. चयन/प्रोन्नत निर्धारण हेतु ब्लॉक से आवेदन मंगवा लिए गए है और इस माह के अंत तक इस पर कार्यवाही कर दी जाएगी।
4. कई विकासखंड में अभी तक पूर्व में स्वीकृत चयन/प्रोन्नत वेतन के आदेश होने के उपरांत भी शिक्षकों को वेतन में कोई लाभ नहीं मिलना और एरियर का भुगतान नहीं होना गंभीर विषय बना हुआ है।जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा. शि.) द्वारा इस कार्यवाही करने की बात कही गई है।
आज प्रतिनिधि मंडल में जिला संरक्षक शशि दिवाकर, जिलामंत्री शैलेंद्र नेगी, शिक्षक सहकारी समिति के संचालक कुलदीप तोमर,जिला खेल समन्वयक लेखराज तोमर, रायपुर अध्यक्ष अरविंद सोलंकी, विकासनगर अध्यक्ष मधु पटवाल, मंत्री कमल सुयाल, डोईवाला संयुक्त मंत्री दिलीप सिंह अनुराग चौहान , मनीष कंबोज , शशांक शर्मा,सचिन त्यागी, विकासनगर ब्लॉक प्रचार मंत्री मोनिका काला ,दिनेश भट्ट ,अर्चना कनोजिया इत्यादि शामिल रहे।