तहसील त्यूणी क्षेत्र के हनोल मंदिर के नीचे टौंस नदी में शनिवार देर शाम को एक महिला का शव बरामद हुआ
तहसील त्यूणी क्षेत्र के हनोल मंदिर के नीचे टौंस नदी में शनिवार देर शाम को एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला की शादी पांच माह पूर्व हुई। जिसने टौंस नदी में कूदकर जान दे दी। तहसीलदार त्यूणी की मौजूदगी में महिला के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए विकासनगर मोर्च्यूरी में भेज दिया है।
शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को महिला का शव टौंस नदी में मिलने की जानकारी मिली। जिस पर त्यूणी पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त रविना 20 पुत्री प्यारेलाल निवासी देई थाना मोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि जानकारी मिली कि रबिना की शादी संजय नामक युवक से पांच माह पहले हुई। बताया कि जानकारी में यह पता चला कि महिला ने टौंस नदी में कूदकर जान दी है। बताया कि तहसीलदार त्यूणी की मौजूदगी में महिला के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए विकासनगर मोर्च्यूरी में भेज दिया है। बताया कि शव का पोस्ट मार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। बताया कि मृतका के परिजन कोई कार्रवाई करना चाहेंगे तो थाना मोरी क्षेत्र में ही कानूनी कार्रवाई होगी।