सुन्दरकांड के पाठ और भजन संध्या से राममय हुआ मुख्यमंत्री आवास - Shaurya Mail

Breaking News

सुन्दरकांड के पाठ और भजन संध्या से राममय हुआ मुख्यमंत्री आवास

 सुन्दरकांड के पाठ और भजन संध्या से राममय हुआ मुख्यमंत्री आवास

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 20 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुन्दरकांड का पाठ और भजन संध्या से मुख्यमंत्री आवास राममय हो गया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वयं भी सपरिवार सुन्दरकांड का पाठ किया। दोनों ने भगवान राम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

शुक्रवार सायं राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सुन्दरकांड के पाठ के आयोजन के साथ भव्य श्रीराम संध्या आयोजित हुई। भजन गायिका स्वाति मिश्रा और विवेक नौटियाल की प्रस्तुत किये गये सुन्दरकांड के सस्वर पाठ के भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया। सभी लोग श्रीराम की भक्ति में भव विभोर नजर आये। सुन्दरकांड के सस्वर सुन्दर पाठ से वातावरण और अधिक भक्तिपूर्ण बन गया था। सुन्दरकांड का पाठ करने वाली टीम में पंकज नौटियाल, सुधाुशु रतूड़ी और शिवा भट्ट भी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने भजन गायिका स्वाति मिश्रा को सम्मानित करते हुये भगवान राम के प्रति उनकी आस्था से परिपूर्ण गायिकी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं और यह ऐसा अवसर है, जिसके लिए हमने वर्षों इंतजार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों को रामोत्सव मनाने का सुअवसर प्रदान किया है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से 22 जनवरी को दीप जलाकर भगवान राम का स्मरण कर दीपोत्सव मनाने की भी अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम ने जगत कल्याण के लिये मानव रूप में अवतार लिया, और सच्चरित्र मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए, इसका उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की ओर से किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, दुर्गेश्वर लाल, फकीर राम टमटा, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति कला परिषद श्रीमती मधु भट्ट, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, राधिका झा, सचिव विनय शंकर पाण्डे, वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, हरिश्चंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, सहित अनेक दायित्वधारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!