मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के लिए कलश यात्रा रवाना की - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के लिए कलश यात्रा रवाना की

 मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के लिए कलश यात्रा रवाना की

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 11 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा को रवाना किया।

कुशीनगर में सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए देश से लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से एकत्रित जल की कलश यात्रा को रवाना किया।

इस दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉ. स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय सहित बसमिति के सदस्य मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!