मुख्यमंत्री ने विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का किया अवलोकन - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का किया अवलोकन

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का किया अवलोकन

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 01 दिसंबर 2024

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ स्थापित किया गया है। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में शहीद गैलरी का निर्माण किया गया है। विधानसभा में राज्य के राजकीय चिह्न भी स्थापित किये गये हैं और विधानसभा सदस्यों की बैठक के लिए एक्सटेंशन रूम का निर्माण किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!