मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं

 मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 12 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रदेश भर से आई महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!