मुख्यमंत्री ने 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

 मुख्यमंत्री ने 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 14 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस राशि से कई क्षेत्राें में विकास कार्य किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी में उद्यान फार्म बनाने के लिए 37.51 लाख और अमोडी में हाऊस ऑफ हिमालयाज के विपणन केन्द्र की स्थापना के लिए 49.82 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन किया है। इसके

अलावा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में वार्ड 86, सेवला कलां के अन्तर्गत विभिन्न गलियों में पुरानी जीर्णशीर्ण पाईप लाइन बदलने के लिए 60.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत शिखर मूल नारायण परिसर अलखनाथ मंदिर किलपारा भनार बज्यैण, काण्डा सिमकुला, घटवारिया, शिव मंदिर सुन्दरगुफा कांडा, बज्यैण मंदिर ढाई ईजर, नन्दा देवी मंदिर दोफाड को पर्यटन के रूप में विकसित करने और अलखनाथ मंदिर किलपारा के सौन्दर्यीकरण के लिए 58.64 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के अन्तर्गत द्वारिकापुरी में यात्रियों के लिए यात्री विश्राम गृह निर्माण के लिए 60.00 लाख स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री की ओर से 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में ग्रामीण पी.एच.सी. एवं एस.सी.(उपकेन्द्र) को स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्र में परिवर्तित करने सम्बन्धी योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 35.50 करोड़ और शहरी स्थानीय निकायों को अनाबद्ध/अनिर्दिष्ट अनुदान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त 39.41 करोड व शहरी स्थानीय निकायों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त 59.11 करोड की धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!