रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की कार को आगरा से लूटा गया था - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की कार को आगरा से लूटा गया था

 रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की कार को आगरा से लूटा गया था

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 13 नवंबर 2023

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना में प्रयुक्त कार को बदमाशों ने जून माह में आगरा से लूटी थी। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में अन्य प्रांतों में दबिश डाल रही है।

सोमवार को पुलिस प्रशासन ने बताया कि राजपुर रोड स्थित रिलायन्स ज्वैलरी शो रूम में हुई घटना में पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त की गयी आर्टिगा कार को सेलाकुई थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था, उक्त कार का गहन फॉरेंसिक परीक्षण किया गया तो बदमाशों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कार का चेसिस नंबर घिस दिया गया था। पुलिस द्वारा फॉरेन्सिक की सहायता से कार से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये, जिसके आधार पर उक्त कार को 02 व्यक्तियों ने माह जून में दिल्ली से आगरा के लिये बुक किया था। जिन्होंने आगरा जनपद के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर उक्त कार को लूटा था। इसके सम्बन्ध में 10 जून 23 को आगरा में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच से पुलिस टीम को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है, विशेष टीम को आगरा रवाना किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!