आगामी दशक के श्रेष्ठ राज्य बनाने की अवधारणा पर आधारित है बजट : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

आगामी दशक के श्रेष्ठ राज्य बनाने की अवधारणा पर आधारित है बजट : महेंद्र भट्ट

 आगामी दशक के श्रेष्ठ राज्य बनाने की अवधारणा पर आधारित है बजट : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 28 फरवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट को संतुलित, समावेशी और हर वर्ग के लिए अवसर वाला बताते हुए कहा कि राज्य को आगामी दशक के श्रेष्ठ राज्य बनाने की अवधारणा पर आधारित है। यह बजट समग्र, समावेशी, संतुलित और विकासोन्मुखी है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि बजट गरीब, युवा, महिला और किसान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 89,230 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया जो पिछले वर्ष से 15.27 प्रतिशत अधिक है।

धामी सरकार सशक्त उत्तराखंड के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। भट्ट ने कहा कि जिस तरह से बजट में विकास परियोजनाओं से लेकर युवाओं, महिलाओं के लिए प्रावधान किये गए हैं तो वहीं हर क्षेत्र में विकास के लिए विशेष प्रयास है। निश्चित रूप से बजट राज्य में विकास को और अधिक रफ्तार देगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!