काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोप-वे निर्माण की निविदाएं आमंत्रित, मुख्यमंत्री बोले-गेमचेंजर साबित होगा - Shaurya Mail

Breaking News

काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोप-वे निर्माण की निविदाएं आमंत्रित, मुख्यमंत्री बोले-गेमचेंजर साबित होगा

 काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोप-वे निर्माण की निविदाएं आमंत्रित, मुख्यमंत्री बोले-गेमचेंजर साबित होगा

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 17 मार्च 2024

नैनीताल जिले के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच 14.700 कि.मी की लंबाई की रोप-वे के निर्माण कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गयी हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए यह परियोजना गेम चेंजर साबित होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में निरंतर रोड, रेल, रोप-वे एवं अन्य कनेक्टिविटी पर विकास कार्य तेज गति के साथ निरंतर जारी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे निर्माण से हल्द्वानी और नैनीताल के बीच जाम की समस्या का समाधान होगा। साथ ही नैनीताल व आस पास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड ने उत्तराखंड राज्य में जिला नैनीताल के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए हाइब्रिड एन्यूटी मोड के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की हैं। नैनीताल जिले के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के निर्माण की अनुमानित लागत 1592.87 करोड़ है। रोप-वे की लंबाई 14.700 कि.मी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!