सहारनपुर में सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

सहारनपुर में सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

 सहारनपुर में सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश(सहारनपुर),मंगलवार 07 नवंबर 2023

सहारनपुर जिले में गागलहेड़ी थाना इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में स्कूटी के टकरा जाने से एक किशोर की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना गागलहेड़ी के अंतर्गत हरोड़ा निवासी 16 व 15 वर्ष के दो किशोर स्कूटी से किसी काम से गागलहेड़ी आ रहे थे तभी सहारनपुर देहरादून हाईवे पर इनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई।

जैन ने बताया कि यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों किशोर स्कूटी से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!