किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, घायल - Shaurya Mail

Breaking News

किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, घायल

 किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, घायल

किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, घायल

ऋषिकेश/देहरादून। नरेंद्रनगर ब्लॉक के अंतर्गत दोगी पट्टी की ग्राम पंचायत मटियाली के काटल गांव में खेत से काम कर घर लौट रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से किशोरी घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से बालिका को उपचार के लिए एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।

करिश्मा भंडारी पुत्री कमल सिंह भंडारी ग्राम काटल अपने खेत से काम करके घर लौट रही थी। घर से महज 15 मीटर दूर झाड़ियों में छिपे एक गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घबराई किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुन गांव के अन्य लोग और परिजन उसकी ओर भागे। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। गुलदार ने किशोरी के शरीर और गले पर नाखूनों के निशान लगाए हैं। गांव में गुलदार की चहलकदमी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और पिंजरा लगाने की मांग की है। शिवपुरी रेंज अधिकारी जुगल चौहान ने बताया कि वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। टीम आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!