अपने जन्मदिवस पर शिक्षकों ने बच्चों को दी दावत - Shaurya Mail

Breaking News

अपने जन्मदिवस पर शिक्षकों ने बच्चों को दी दावत

 अपने जन्मदिवस पर शिक्षकों ने बच्चों को दी दावत

उत्तराखंड(पंतनगर),शनिवार 12 सितंबर 2026

ग्रामसभा गड़रिया बाग के प्राइमरी विद्यालय रजपुर के हेड मास्टर नवनीत सिंह और सहायक अध्यापक सुरेश पंत का शनिवार को जन्मदिवस था। इस उपलक्ष्य में उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए हलवा, पूरी, खीर, फ्रूटी, केक आदि की व्यवस्था की थी। मुझे भी (कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ) इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने भी विद्यालय पहुंचकर अच्छे पकवानों का स्वाद लिया। अध्यापकों ने बताया कि वह दोनों जब से स्कूल में आए हैं, अपने जन्मदिवस की पार्टी इसी तरह बच्चों के साथ करते हैं। डॉ उपाध्याय ने कहा कि काश ऐसे ही पूरे उत्तराखंड देवभूमि के शिक्षक -शिक्षिकाएं ऐसा कार्य करें, तो निश्चित तौर पर लोगों को प्रेरणा मिलेगी। बताया कि इस विद्यालय में किच्छा विधानसभा के सबसे गरीब ग्रामसभा के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूरे उत्तराखंड में गुरुजनों की प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगे। इस दौरान महामंत्री उत्तराखंड किसान कांग्रेस महिपाल सिंह बोरा और स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!