नैनीताल जिले के छीड़ाखान–रीठासाहिब मार्ग पर टैक्सी वाहन खाई में गिरा, छह की मौत हुई, पांच घायल हुए - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

नैनीताल जिले के छीड़ाखान–रीठासाहिब मार्ग पर टैक्सी वाहन खाई में गिरा, छह की मौत हुई, पांच घायल हुए

 नैनीताल जिले के छीड़ाखान–रीठासाहिब मार्ग पर टैक्सी वाहन खाई में गिरा, छह की मौत हुई, पांच घायल हुए

उत्तराखंड(नैनीताल),शुक्रवार 17 नवंबर 2023

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से आज सुबह-सुबह बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान–रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीड़ाखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सबेरे 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी. ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप जीप रोड से नीचे गिर गयी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!