सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें छात्र : त्रिवेन्द्र सिंह रावत - Shaurya Mail

Breaking News

सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें छात्र : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

 सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें छात्र : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 16 फ़रवरी 2026

हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में कहा कि छात्र सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें और शिक्षा को अपने जीवन का आधार बनाकर निरंतर परिश्रम करें। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सोमवार को मोहम्मदपुर बुजुर्ग, लक्सर स्थित एसएसपी हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सांसद ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा के विस्तार, छात्रवृत्ति योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और आधुनिक शैक्षिक अवसंरचना के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से देश का युवा वर्ग सशक्त, आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो रहा है।

श्री रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि आज के मेधावी छात्र-छात्राएं भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और समाज व देश का गौरव बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!