गुणवत्ताहीन निर्माण पर सख्त कार्रवाई, यूपीआरएनएन को नोटिस जारी करने के निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

गुणवत्ताहीन निर्माण पर सख्त कार्रवाई, यूपीआरएनएन को नोटिस जारी करने के निर्देश

 गुणवत्ताहीन निर्माण पर सख्त कार्रवाई, यूपीआरएनएन को नोटिस जारी करने के निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 04 दिसंबर 2024

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) को राज्य के आईटीआई भवनों के निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य करने के लिए कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने यूपीआरएनएन को तत्काल नोटिस जारी करने और यदि नोटिस का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीआई नारसन (हरिद्वार) में चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का पूरी तरह से ख्याल नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड पेयजल निगम को निर्देश दिए हैं कि वे इस परियोजना को 187.30 लाख रुपये की लागत से मंजूरी देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सिंचाई विभाग से 10 दिन के भीतर इस परियोजना का तकनीकी परीक्षण करवाया जाए और इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि अगले मानसून से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं और आईटीआई परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि उत्तराखंड पेयजल निगम को सभी निर्माण कार्यों में दीर्घकालीन दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई भवनों के अलावा, ड्रेनेज सिस्टम और बाउंड्री वॉल के निर्माण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

बैठक में अपर सचिव सी रविशंकर सहित पेयजल निगम व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!