राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का लिया फैसला - Shaurya Mail

Breaking News

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का लिया फैसला

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का लिया फैसला

देहरादून। चुनावी साल में कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार की मेहरबानी का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का फैसला किया है।

सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार और स्वायत्तशासी संस्थाओं, निगमों और उपक्रमों के करीब 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। 4800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को 7000 रुपये और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये तदर्थ बोनस के रूप में मिलेंगे। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। कैबिनेट में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर निर्णय होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल इस बारे में सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

सरकार ने प्रदेश में कार्यरत आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि एक हजार बढ़ा कर राहत दी है। इससे छह सौ से अधिक आशा फैसिलिटेटर को अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में 12 हजार से अधिक आशा कार्यकर्ता तैनात हैं। आशा वर्करों के कार्यों की मानीटरिंग आशा फैसिलिटेटर करती है। अभी तक आशा फैसिलिटेटर को केंद्र सरकार की ओर से प्रति भ्रमण पर 300 रुपये और राज्य सरकार 50 रुपये प्रोत्साहन राशि देती है। जिसमें एक महीना में फैसिलिटेटर को अधिकतम 20 भ्रमण करने होते हैं। अभी तक सरकार 20 भ्रमण के आधार पर आशा फैसिलिटेटर को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। अब उसे बढ़ा कर दो हजार रुपये किया गया। यानी प्रति भ्रमण पर राज्य सरकार की तरफ से 100 रुपये दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि बढ़ाने से सरकार पर 1.45 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!