खेल मंत्री ने किया भीमताल में बैडमिंटन व मल्टी परपज हॉल का लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News

खेल मंत्री ने किया भीमताल में बैडमिंटन व मल्टी परपज हॉल का लोकार्पण

 खेल मंत्री ने किया भीमताल में बैडमिंटन व मल्टी परपज हॉल का लोकार्पण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 30 मई 2025

खेल मंत्री रेखा आर्या ने जनपद नैनीताल स्थित भीमताल में बैडमिंटन और मल्टी परपज हॉल का लोकार्पण किया। इन दोनों के निर्माण में लगभग 7 करोड़ की लागत आई है। निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा। देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का यह एक और पड़ाव है। अब तक प्रदेश में 1300 करोड़ से ज्यादा की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां हो चुकी है और जगह-जगह स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल बनाने का कार्य लगातार जारी है। प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब यहां के खिलाड़ी देव भूमि को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे। हल्द्वानी में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाना है।

इस अवसर पर सीडीओ नैनीताल अनामिका, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, भीमताल मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, उपाध्यक्ष डीके शर्मा, महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश रावत, कमला आर्या, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप, जया बोहरा, अनीता, मीनाक्षी आर्या, आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!