सैनिक कल्याण मंत्री ने वायुसेना के विंग कमांडर अनुपम को अर्पित किए श्रद्धासुमन - Shaurya Mail

Breaking News

सैनिक कल्याण मंत्री ने वायुसेना के विंग कमांडर अनुपम को अर्पित किए श्रद्धासुमन

 सैनिक कल्याण मंत्री ने वायुसेना के विंग कमांडर अनुपम को अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अजबपुर निवासी भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है, वह लेह में अभ्यास के लिए भेजे गए थे।

सैनिक कल्याण मंत्री ने अजबपुर में विंग कमांडर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित हजारों की संख्या स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस गहरे दु:ख को सहने की कामना की उन्होंने परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया, जहां सैकड़ों को संख्या में लोगों ने विंग कमांडर अनुपम को अंतिम विदाई दी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!