सैनिक कल्याण मंत्री ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण,जल्द होगा लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण,जल्द होगा लोकार्पण

 सैनिक कल्याण मंत्री ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण,जल्द होगा लोकार्पण

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 03 दिसंबर 2024

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को जिले के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सैन्यधाम की भव्यता और दिव्यता का विशेष ध्यान देते हुए समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सम्मान और सेना के गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के लिए इस धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम में अंतिम चरण फिनिसिंग का कार्य गतिमान है। हमारे अमर बलिदानियों की शौर्य गाथाओं के प्रतीक उत्तराखंड का पंचमधाम सैन्यधाम जल्द ही वीर नारियों, वीर माताओं और प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। यह सैन्य धाम निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को देश भक्ति के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण (से.नि.) ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!