आदर्श परिसर के रूप में विकसित होगा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का चम्पावत परिसर: सीएम धामी - Shaurya Mail

Breaking News

आदर्श परिसर के रूप में विकसित होगा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का चम्पावत परिसर: सीएम धामी

 आदर्श परिसर के रूप में विकसित होगा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का चम्पावत परिसर: सीएम धामी

चम्पावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय चम्पावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलकर चम्पावत परिसर को मॉडल परिसर के रूप में विकसित करने, शिक्षकों का शीघ्र समायोजन करने, महिला छात्रावास, आईटी लैब, वाईफाई युक्त परिसर, केंद्रीय पुस्तकालय, डिजिटल लाइब्रेरी बनाये जाने, स्मार्ट क्लास रूम, नए पदों का सृजन किए जाने, फैकल्टी बनाये जाने सहित अनेकों विषय पर चर्चा की।

नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने मुख्यमंत्री को अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा किये गए कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा चम्पावत परिसर को एक आदर्श परिसर के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र मॉडल परिसर के प्रस्ताव को प्रेषित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि चम्पावत को विश्वविद्यालय के एक आदर्श परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा जहाँ पर छात्र-छात्राओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!