रेशम विभाग का स्कोच अवार्ड कृषि मंत्री को समर्पित - Shaurya Mail

Breaking News

रेशम विभाग का स्कोच अवार्ड कृषि मंत्री को समर्पित

 रेशम विभाग का स्कोच अवार्ड कृषि मंत्री को समर्पित

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 अप्रैल 2026

उत्तराखंड रेशम विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड को राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी को समर्पित किया।

मंगलवार क़ो देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि विभाग को यह सम्मान उत्तराखंड में रेशमकीट बीज उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि रेशम विभाग की ओर से बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और कृषकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।

निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि रेशमकीट बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत उच्च गुणवत्ता के बीज तैयार कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कीटपालकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं,जिससे जुड़े लगभग 100 कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर सहायक निदेशक विनोद तिवारी,डॉ.बी.पी.गुप्ता,उम्मेद सिंह,वीरेन्द्र कुमार सकलानी,सुप्रिया रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!