Breaking News

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सिद्धू, बांधे तारीफों के पुल

 राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सिद्धू, बांधे तारीफों के पुल

कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने के एक दिन बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश से मुलाकात की। उन्होंने खड़गे को ‘वंचितों के लिए एक चैंपियन’ और ‘सच्चाई की आवाज’ जैसे शब्दों से सराहा। मल्लिकार्जुन खड़गे का आशीर्वाद लेने वाले सिद्धू ने कहा कि वह पार्टी में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए।

सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर उनकी तारीफों के पुल सोशल मीडिया पर बांधे। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए कहा कि 9 बार के विधायक, तीन बार के सांसद, वंचितों के चैंपियन, सच्चाई की आवाज, विश्वसनीयता जिसका नाम मल्लिकार्जुन खरगे। माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। वो पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए। इस फोटो में उनके साथ कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी नजर आए।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इससे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है या धमकाया जा सकता है, लेकिन वह पंजाब और अपने नेताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने राहुल और प्रियंका से मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की। सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में करीब 10 महीने की कैद की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आये थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!