नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत को मिलेगा FICCI अवार्ड - Shaurya Mail

Breaking News

नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत को मिलेगा FICCI अवार्ड

 नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत को मिलेगा FICCI अवार्ड

चम्पावत। नशा मुक्त अभियान 2025 को सफल बनाए जाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने को लेकर उत्तराखंड राज्य से उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत प्रभारी एसओजी जनपद चम्पावत को FICCI सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों/ व्यक्तियों को FICCI award (Federation of India chamber commerce & Industry) (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ) से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष जनपद चम्पावत से नशा मुक्ति अभियान 2025 को उत्कृष्ट बनाए जाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इस वर्ष उत्तराखंड राज्य पुलिस से जनपद चम्पावत के एसआई सुरेन्द्र सिंह खड़ायत प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ को चुना गया है। यह सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस में इससे पूर्व केवल 04 राजपत्रित अधिकारीयो को ही प्रदान किया गया है।

एसआई खड़ायत की गिनती जनपद के तेज़-तर्रार व स्मार्ट पुलिस ऑफिसर्स की श्रेणी में की जाती है। वर्ष 2022-23 में उनके नेतृत्व में जनपद चम्पावत में 41 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 28.3 kg चरस व 2.1 kg स्मैक बरामद की गई। एसआई खड़ायत के द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही से जनपद में नशे का कारोबार करने वाले तस्करों में कमी आई है तथा कई लोग नशे के चंगुल से बाहर आए हैं। जिसके लिए उन्हें समय-समय पर जनता के द्वारा भी उन्हें सम्मानित एवं भूरी भूरी प्रशंसा भी की गई है। एसपी देवेंद्र पींचा ने एसआई खरायत को शुभकामनाएं दी हैं तथा भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया है। साथ ही जनपद चम्पावत के पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा एसआई सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को जनपद चम्पावत पुलिस एवं उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!