नैनीताल में पहली बार आयोजित हुई श्रीकृष्ण लीला
नैनीताल, नगर में नंदा देवी महोत्सव और रामलीला का आयोजन करने वाली नगर की सबसे पुरानी धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं में शामिल श्रीराम सेवक सभा ने पहली बार कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण नृत्य नाटिका का आयोजन किया।
इस अवसर पर कलाकारों ने राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली का भी सुंदर मंचन किया। इससे पूर्व वनाधिकारी डॉ.कपिल जोशी व नगर क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित ने बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि राजीव लोचन साह, जीवंती भट्ट, पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल, सभा के अध्यक्ष मनोज साह व महासचिव जगदीश बवाड़ी आदि के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बाल कलाकारों ने भजन गायन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान सभा के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर रंगकर्मी मिथलेश पांडेय व अदिति खुराना को सम्मानित किया। कृष्ण की भूमिका में श्रुति कोहली, राधा की भूमिका में अनुष्का कोहली व गोपियों की भूमिका में सुनीता, कामाक्षी बिष्ट, निशा, हिमानी जोशी, जतिन कुमार, कल्पना, दीपिका बिष्ट, तन्नू, लता, निशा, नैंसी अरोरा, निकिता, मुस्कान राणा व लक्की आदि ने उल्लेखनीय अभिनय किया संचालन नवीन पांडेय व सरिता त्रिपाठी ने किया।