शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर : मुख्यमंत्री धामी

 शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(टनकपुर),शनिवार 07 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना से चम्पावत की तस्वीर बदलेगी और यह क्षेत्र पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक शहरी विकास के मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को चम्पावत में 300 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इनमें शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण), सिटी ड्रेनेज योजना, सड़क निर्माण व सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, हेलीपैड निर्माण, शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से शिक्षा, सड़क, पर्यटन, शहरी विकास और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। इससे सीमांत क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध जनपद है। विकास और सांस्कृतिक विरासत के संतुलन से उत्तराखंड की पहचान और सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम पाण्डेय, जिला पंचायत चम्पावत के अध्यक्ष आनन्द सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।-

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!