Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

शहीद योगंबर को सैकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 शहीद योगंबर को सैकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद योगंबर को सैकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 

चमोली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आंतकियों से लोहा लेते वक्त चमोली के सांकरी गांव के रहने वाले योगंबर सिंह भंडारी शहीद हो गए थे। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा है। शहीद को पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। जिसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गांव के नजदीक ही घाट पर ले जाया गया। जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

 

योगंबर सिंह भंडारी की शहादत से पूरे गांव में गमगीन माहौल है।ं योगंबर सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटा हुआ उनके घर लाया गया। जहां शहीद के परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन किये। वहीं, सैकड़ों की संख्या में शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए लोग जुटे हैं। गांव के ही पास निंगोल नदी के तट पर शहीद का पार्थिव शरीर दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, स्थानीय विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट और पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी भी शहीद की अंतिम यात्रा में पहुंचे थे। चमोली के सांकरी गांव निवासी राइफलमैन योगंबर सिंह 17 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वर्तमान में वे सेना की 48 आरआर (राष्ट्रीय रायफल) रेजीमेंट में जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!