नहर में एक महिला और पुरुष शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 26 नवंबर 2023
बसंत विहार क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से दोनों मारे गए।
बसंत विहार पुलिस ने बताया कि मृतक संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला थाना बसंत विहार, जिसकी उम्र 40 साल है। उसके साथ 26 वर्षीय महिला मृत पाई गई है। उसका नाम हेमलता पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर, थाना बसंत विहार है। मृतक संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे और हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी। दोनों व्यक्तियों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान नहीं है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उनकी मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।