भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज ओडिशा में करेंगे चुनाव प्रचार - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज ओडिशा में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली,मंगलवार 21 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह आज सबसे पहले सुबह 10ः30 बजे संबलपुर, दोपहर साढ़े 12 बजे केंदुझर और दोपहर सवा दो बजे ढेंकानाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो पुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे। शाह इस लोकसभा क्षेत्र के नयागढ़ में शाम चार बजे भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!