चयनित 292 वन दारोगाओं को दिवाली की सबड़े बड़ी सौगात, मिले नियुक्ति पत्र - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

चयनित 292 वन दारोगाओं को दिवाली की सबड़े बड़ी सौगात, मिले नियुक्ति पत्र

 चयनित 292 वन दारोगाओं को दिवाली की सबड़े बड़ी सौगात, मिले नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 12 नवम्बर 2023

लंबे संघर्ष के बाद वन विभाग में चयनित 292 वन दारोगाओं को दिवाली की सबड़े बड़ी सौगात शनिवार को नियुक्ति पत्र के रूप में मिली है। इसके बाद से अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है।

मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से शनिवार को संबंधित आदेश जारी कर दिए गए। वर्ष 2019 में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। वर्ष 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। नकल के आरोप को लेकर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। वर्ष 2023 में यह परीक्षा फिर दो चरण में आयोजित की गई। नियुक्ति प्रक्रिया हो जाने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए थे।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 30 अक्टूबर को देहरादून में अभ्यर्थियों की बैठक लेकर सभी को भरोसा दिलाया था कि दीपावली से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। दीपावली से एक दिन पूर्व इन सभी अभ्यर्थियों को वन दारोगा के पद पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!