Breaking News

पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद

 पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हमला किए जाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। मामला सेल्फी लेने से जुड़ा हैं। पृथ्वी शॉ के साथ लतागार सेल्फ लेने के बाद जह क्रिकेटर ने ज्यादा सेल्फी लेने से इनकार कर दिया तब कथित तौर पर कुछ लोगों ने उनपर हमला गिया जिसमें एक महिला भी शामिल थी। महिला का नाम  सपना गिल हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद लड़की से पूछताछ जारी की।सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल नाम की एक महिला ने पृथ्वी शॉ पर शराब के नशे में धुत होकर बैट से हमला करने का आरोप लगाया है। यह आरोप महिला को कथित तौर पर शॉ पर हमला करने के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद आया है जब उसने दूसरी बार उसके और उसके दोस्तों के साथ फोटो लेने से इनकार कर दिया था।

पृथ्वी शॉ पर हमला करने के आरोप में सपना गिल गिरफ्तार

सपना गिल और उनकी दोस्त ने शॉ के साथ सेल्फी के लिए कहा था। पुलिस के अनुसार पहले शॉ ने सेल्फी ली लेकिन वह जह अपने कई दोस्तों को लेकर शॉ के साथ सेल्फी लेने के लिए आयी तो शॉ ने इनकार कर दिया। जिसके बाद हंगामा हुआ। शॉ के दोस्त ने होटल के मेनेजर को बुलाकर लोगों को वहां से ले जाने के िलए कहा था। इन्फ्लुएंसर सपना गिल को भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के एक पांच सितारा होटल में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के एक दोस्त की कार पर कुछ लोगों ने तब हमला किया जब बल्लेबाज ने उन्हें सेल्फी लेने से मना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात मुंबई के सहारा स्टार होटल के मेंशन क्लब में हुई। आरोपियों की पहचान सपना गिल और शोभित ठाकुर के रूप में हुई है।

कौन है सपना गिल? 

इस घटना ने क्रिकेट की दुनिया में काफी खलबली मचा दी है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि आरोपियों में से एक सपना गिल ने रवि किशन और दिनेश लाल यादव जैसे सितारों के साथ कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।

सपना के इंस्टाग्राम पर 2,19,000 फॉलोअर्स भी हैं। सपना मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और फिलहाल मुंबई में रहती हैं। सपना अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फॉलोअर्स को अपने ठिकाने के बारे में अपडेट करती नजर आती हैं और अपने प्रोफाइल पर डांस वीडियो से लेकर फैशन फोटोशूट तक शेयर करती हैं। सपना ‘काशी अमरनाथ’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और हाल ही में 2021 में रिलीज हुई ‘मेरा वतन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना अन्य सोशल प्लेटफॉर्म जैसे वीडियो-शेयरिंग ऐप जोश, मल्टी-मीडिया इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट और YouTube पर भी सक्रिय है।

सपना ने लगाया पृथ्वी शॉ पर लगाया आरोप

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात मुंबई के सहारा स्टार होटल के मेंशन क्लब में हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस शिकायत के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले सेल्फी को लेकर बहस हुई, लेकिन जल्द ही यह बेसबॉल के बल्ले और कार का पीछा करने की लड़ाई में बदल गई। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, शॉ और उनके दोस्त के साथ मारपीट करने, उनकी कार का शीशा तोड़ने और 50,000 रुपये की मांग करने के आरोप में आठ लोगों को पुलिस मामले में नामजद किया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, शोभित ठाकुर और सना या सपना गिल के रूप में पहचाने गए दो आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है और यहां तक ​​दावा किया है कि शॉ ने पहले उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि सपना पर पृथ्वी द्वारा हमला किया गया था। पृथ्वी के हाथ में एक छड़ी देखी गई थी। पृथ्वी के दोस्तों ने पहले समूह पर हमला किया। सपना इस समय ओशिवारा पुलिस स्टेशन में है। पुलिस उसे मेडिकल के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही है।

क्या हैं पूरा मामला

क्लब में, सना और शोभित ने सेल्फी के लिए शॉ से संपर्क किया, जिसके बाद क्रिकेटर ने हामी भर दी। एक सेल्फी लेने के बाद आरोपी ने दूसरी की मांग की, जिसे पृथ्वी ने मना कर दिया। इसके बाद मैनेजर ने आरोपी को होटल से बाहर भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शॉ और उनके दोस्त के क्लब से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने यह मानकर एक कार का पीछा किया कि शॉ अंदर है और उसे जोगेश्वरी लिंक रोड लोटस पेट्रोल पंप के पास रोक दिया। आरोपियों ने बेसबॉल के बल्ले से कार का शीशा तोड़ दिया। हालांकि, जब हमला हुआ तब पृथ्वी कार में नहीं था और उसका दोस्त चला रहा था। कथित तौर पर शॉ के दोस्त की भी पिटाई की गई थी। सूत्रों ने कहा कि शॉ होटल से दूसरी कार में घर के लिए निकले थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!