रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु हुआ घायल, SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल - Shaurya Mail

Breaking News

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु हुआ घायल, SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

 रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु हुआ घायल, SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

एसडीआरएफ ने उप्र कानपुर के घायल श्रद्धालु को पहुंचाया अस्पताल

गुप्तकाशी,  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिनचोली गरुड़चट्टी के पास एक कानपुर का एक श्रद्धालु पैर में चोट लगने पर घायल हो गया है एसडीआरएफ टीम की ने उसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

लिनचोली पुलिस चौकी ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर उत्तरप्रदेश का कानपुर निवासी श्रद्धालु 31 वर्षीय हर्ष गुप्ता केदारनाथ मंदिर से दर्शन करने के उपरांत सोनप्रयाग की ओर जा रहा था, जो लिनचोली से कुछ किलोमीटर पहले ही शॉर्टकट मार्ग पर चलते समय अनियन्त्रित होकर गिरने से चोटिल हो गया। उसे तत्काल रेस्क्यू करने की जरूरत है इस पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी जितेंद्र नेगी के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल उक्त घायल श्रद्धालु को रेस्क्यू कर लिनचोली अस्पताल में भर्ती कराया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!