चाय फैक्टरी की स्थापना के लिए 129.99 लाख रुपये स्वीकृत - Shaurya Mail

Breaking News

चाय फैक्टरी की स्थापना के लिए 129.99 लाख रुपये स्वीकृत

 चाय फैक्टरी की स्थापना के लिए 129.99 लाख रुपये स्वीकृत

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 08 फरवरी 2024

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनपद अल्मोड़ा के राजकीय उद्यान गरुड़ाबाज (धौलादेवी) में चाय फैक्टरी की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 129.99 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चाय फैक्टरी की स्थापना के बाद जहां स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे, वही स्थानीय चाय उत्पादकों को उचित मूल्य प्राप्त होगा और चाय उत्पादकों की आय में भी वृद्धि होगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!