सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए 10 लाख रुपये
उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 13 फरवरी 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह सहयोग राज्य में पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका सहायता के उद्देश्य से दिया गया है।वसंत विहार, देहरादून निवासी एवं मूल रूप से जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यह चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी के रूप में ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा अन्य लोगों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एच.के. जोशी की पुत्री शानू जोशी भी उपस्थित रहीं।