जरमोला और चौबटिया गार्डन के रिसर्च सेंटर को शीघ्र किया जाएगा पुनर्जीवित : गणेश जोशी - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

जरमोला और चौबटिया गार्डन के रिसर्च सेंटर को शीघ्र किया जाएगा पुनर्जीवित : गणेश जोशी

 जरमोला और चौबटिया गार्डन के रिसर्च सेंटर को शीघ्र किया जाएगा पुनर्जीवित : गणेश जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 17 नवंबर 2023

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र विभाग का कैलेंडर तैयार करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरमोला और चौबटिया में स्थित उद्यान विभाग के रिसर्च सेंटर को शीघ्र पुनर्जीवित किया जाएगा।

गुरुवार को कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में फूड प्रोसेसिंग की अपार संभावनाएं हैं, फूड प्रोसेसिंग पर प्राथमिकता और सुनियोजित ढंग से कार्य किया जाए। मंत्री ने पीएफएमई और पीकेवीवाई योजना के अंतर्गत खुलने वाले आउटलेट पर तेजी से कार्य करने को कहा, ताकि ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार सृजित हो सके। सेब की पौध तैयार कर रहे स्थानीय नर्सरी वालों को प्राथमिकता दी जाए।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के कई ऐसे लोकल उत्पाद हैं, जो विलुप्त की कगार पर हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चौबटिया और जरमोला में स्थित रिसर्च सेंटर को शीघ्र अति शीघ्र पुनर्जीवित के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। मंत्री ने अधिकारियों को चौबटिया उद्यान में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाने के प्रयास किए जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि चौबटिया गार्डन का अपना एक अलग इतिहास है जिसका अपना एक रिसर्च सेन्टर भी हुआ करता है। मंत्री ने अधिकारियों को चौबटिया गार्डन में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के दृष्टिगत भी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सेना की वजह वहां पर पर्यटकों को आने व जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिये चौबटिया गार्डन आने के लिये लोगों के लिए लगभग 700 मीटर एक लिंक मार्ग जल्द से जल्द चौबटिया गार्डन तक जोड़ने के लिए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों सेब की प्लांटेशन को लेकर भी समय से तैयारिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!