अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग दोहराई - Shaurya Mail

Breaking News

अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग दोहराई

 अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग दोहराई

चम्पावत। अंकिता भंडारी हत्याकांड की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में निकले मार्च में हत्याकांड से जुड़े वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की गई।

मार्च में निर्मल तड़ागी, मोहन सिंह अधिकारी, अशोक वर्मा, नीरज वर्मा, विवेकानंद जोशी, जगदीश चंद्र, दुर्गा दत्त, आशा देवी, प्रकाश बोहरा, बाला दत्त आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। लोहाघाट में सोमवार देर शाम महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा के नेतृत्व में एकत्रित हुई महिलाओं ने जमा कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन माहरा, आशा अधिकारी, भारती मेहरा, हेमलता मेहरा, पुष्पा बोहरा, सरोज बिष्ट, बिलकिस बानो, पुष्पा देवी, शमीम जहां, हेमा मेहरा आदि मौजूद रहीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!