रेखा आर्या बोलीं, मैं बुआ और मुख्यमंत्री मामा के रूप में बच्चों के साथ खड़े हैं - Shaurya Mail

Breaking News

रेखा आर्या बोलीं, मैं बुआ और मुख्यमंत्री मामा के रूप में बच्चों के साथ खड़े हैं

 रेखा आर्या बोलीं, मैं बुआ और मुख्यमंत्री मामा के रूप में बच्चों के साथ खड़े हैं

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 11 जनवरी 2024

उत्तराखंड सरकार ने कोविड महामारी से प्रभावित ऐसे बच्चों की सहायता करने के लिये मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुभारंभ की गयी है, जिनके माता पिता की मृत्यु कोविड महामारी के कारण हुई है।

इस बारे में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मैं बुआ और मुख्यमंत्री मामा के रूप में बच्चों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि वात्सल्य योजना के अंतर्गत राज्य के उन सभी परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जिनके परिवार के सदस्य की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण हुई है। कोविड-19 के समय में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए उत्तराखंड सरकार के द्वारा यह सराहनीय कदम उठाया गया है। योजना के अंतर्गत ऐसे निराश्रित और असहाय बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गयी जिसमे निराश्रित बच्चों के साथ-साथ उन परिवारों को भी आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।

मंत्री आर्या ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 से लाभार्थियों को माह अक्टूबर, 2023 तक की किश्तों का भुगतान किया जा चुका है।अब मुख्यमंत्री वात्सल्य योजनान्तर्गत लाभार्थियों को तीन हजार प्रतिमाह की दर से पीएफएमएस के माध्यम से माह नवम्बर, 2023 में 6062 लाभार्थी एवं दिसम्बर, 2023 में 6041 लाभार्थियों को कुल रु. 363.09 लाख की धनराशि भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार हर गरीब व्यक्ति के साथ खड़ी है।कोविड में असहाय हो चुके लोगों व बच्चों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने वात्सल्य योजना शुरू की थी, जिसका आज हर जरूरतमंद व्यक्ति लाभ ले रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के साथ हर समय खड़ी है, उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। आज प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!