रेखा आर्या ने ताकुला में जिला पंचायत चुनाव प्रचार को दी गति - Shaurya Mail

Breaking News

रेखा आर्या ने ताकुला में जिला पंचायत चुनाव प्रचार को दी गति

 रेखा आर्या ने ताकुला में जिला पंचायत चुनाव प्रचार को दी गति

उत्तराखंड(अल्मोड़ा/ताकुला),रविवार 20 जुलाई 2025

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा जनपद के ताकुला क्षेत्र में सनौली सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की समर्थित उम्मीदवार चंपा देवी के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन कर चुनाव प्रचार को गति दी।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन की सरकार में आम लोगों को रसोई गैस, राशन, मकान, किसान सम्मान निधि जैसी आधारभूत सुविधाएं मिली हैं। अगर क्षेत्र की जनता जिला पंचायत चुनाव में भी इस डबल इंजन सरकार में एक और इंजन जोड़ देती है तो विकास की गति और तेज होगी।

रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ने देशभर में विकासवादी राजनीति की नींव रखी है और भाजपा सरकारों ने चुनाव के दौरान जो वादे और नारे दिए उन्हें यथार्थ में भी बदला।

रेखा आर्या ने महिलाओं के सशक्तिकरण को भाजपा के सबसे प्रमुख लक्ष्यों में से बताते हुए महिला मतदाताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को वोट देकर जिताने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, प्रताप सिंह, भूपाल रावत, बालम सुयाल, संदीप भीम, प्रदीप नगरकोटी, मदन बिष्ट, सोहन कुमार, प्रकाश राम आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!