Raju Punjabi Death: हरियाणा के मशहूर कलाकार राजू पंजाबी का निधन
हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का आज सुबह निधन हो गया है। उनका इलाज हिसार के जिंदल अस्पताल में चल रहा था लेकिन आज सुबह करीब साढे चार बजे राजू पंजाबी ने आखिरी सांस ली।
बताया जा रहा है कि राजू पंजाबी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको इलाज के लिए हिसार में दाखिल करवाया गया था। लेकिन अब बहुत ही दुखद खबर सामने आई है कि उनका देंहात हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा।
आपको बता दें कि राजू पंजाबी हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे थे। उनके काफी गाने सुपर डुपर हिट थे। सपना चौधरी के साथ उनके कई गाने हिट थे। वहीं राजू पंजाबी हरियाणवी के बड़े कलाकारों में गिने जाते थे।
राजू पंजाबी अपनी सुरीली आवाज और अपने गाने के अलग अंदाज के चलते हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान रखते थे। उनके द्वारा गाए गए गीत युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों के सिर चढ़कर बोलते थे। सपना चौधरी के साथ भी उन्होंने कई गीतों में काम किया है जिन्हें बेहद ही पसंद किया गया था। ‘लाड पिया के’ हरियाणवी गाने ने राजू पंजाबी को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का बादशाह बना दिया था।