Breaking News

अभी अमेठी छोड़ी है वायनाड भी छोड़ेंगे राहुल गांधी : मुख्यमंत्री धामी

 अभी अमेठी छोड़ी है वायनाड भी छोड़ेंगे राहुल गांधी : मुख्यमंत्री धामी

उत्तर प्रदेश(बदायूं),रविवार 05 अप्रैल 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के लिए रोड शो करने बदायूं पहुंचे। रोड शो करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि अमेठी कांग्रेस की परम्परागत सीट है। अमेठी से इंदिरा गांधी चुनाव हारी, राजीव गांधी चुनाव हारे, लेकिन उन्होंने कभी अमेठी की सीट नहीं छोड़ी। यह पहली बार है कि राहुल गांधी ने वहां का रण छोड़ दिया है, एक तरह से भाग गए हैं। यह देश की जनता देख रही, राहुल गांधी ने अभी अमेठी छोड़ी है। वह वायनाड भी छोड़ेंगे। अब कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं है। वह अपनी परंपरागत सीट भी छोड़ रहे हैं, उनकी जमीन अब नहीं बची है।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि गठबंधन की हार होने वाली है, यह सारे हथकंडे अपनाते हैं कभी कहते हैं भाजपा वाले आरक्षण खत्म कर देंगे,कभी कहते हैं संविधान खत्म करने वाले हैं। इनको पता है चार जून को जब परिणाम निकलेगा तो मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

श्री धामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश बनाने का काम किया है। जनता से उसे भली भांति देख रही है। आज उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है, उत्तर प्रदेश में आज गरीब कल्याण योजनाएं चलाई जा रहीं है। जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। पहले की सरकारों में अपराधियों का आतंक होता था। माफिया हावी होते थे, व्यापारी परेशान रहते थे,वसूली गैंग हावी रहते था। अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर उभर रहा है। सपा व बसपा की सरकारों में अपराधी हावी रहते थे,लेकिन आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है। पूरी तरह रह से कानून व्यवस्था का राज हो गया है। आज अपराधियों माफियाओं को ठीक ठिकानों पर ले जाने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।

भाजपा में जो भी आएगा वह प्रक्रिया के तहत आएगा : धामी

-सपा द्वारा भाजपा पर लगाए जा परिवारवाद के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा में जो भी आएगा वह प्रक्रिया के तहत आएगा। यहां पर अंतर यह है कि समाजवादी पार्टी को चलाने काम एक परिवार करता है। भाजपा को कोई परिवार नहीं चलाता है। जनता सब जानती है। इन मौके पर भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,सहित तमाम पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धामी के रोड शो में उमड़ा सैलाब, लगा जाम ही जाम

-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के लिए रोड शो किया। रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसकी वजह से जगह-जगह जाम लग गया। अपने कठोर निर्णयों और स्वच्छ छवि के लिए जन-जन में सीएम धामी प्रसिद्ध हैं। इस नाते देशभर के प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार के लिए सीएम धामी की मांग बढ़ रही है। बदायूं के रोड शो में मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता की झलक साफ-साफ दिखी। अपार जनसमूह उमड़ा रहा।

मुख्यमंत्री धामी का रोड शो शहर के बिरुआवाडी मन्दिर से शुरू होकर,पथिक चौक, मढ़ई चौक, हकवाई चौक, सुभाष चौक,रजी चौक, कश्मीरी चौक, इंद्रा चौक, भामाशाह चौक होते हुए बदायूं क्लब पहुंचेगा। रोड शो के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रही, हालांकि रोड शो की वजह से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!