राहुल गांधी ने फिर साधा भाजपा और आर एस एस पर निशाना - Shaurya Mail

Breaking News

राहुल गांधी ने फिर साधा भाजपा और आर एस एस पर निशाना

 राहुल गांधी ने फिर साधा भाजपा और आर एस एस पर निशाना

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल हरियाणा में है। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से भाजपा और आरएसएस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी कौरव है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैट पहनते हैं। हाथ में लाठी लिए होते हैं और शाखा लगाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के दो-तीन सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि नोट बंदी किसने करवाई, गलत जीएसटी किसने लागू करवाया, यह किसके लिए की गई और किसके खिलाफ की गई, इसे समझने की जरूरत है।

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी पर नरेंद्र मोदी ने जरूर साइन किया। लेकिन हिंदुस्तान की 2-3 अरबपतियों की शक्ति ने प्रधानमंत्री का हाथ चलाया। उन्होंने कहा कि यात्रा में किसी का धर्म नहीं पूछा गया। अगर कोई गिरा तो उसे उठाया गया…पांडवों ने कुछ गलत किया था? पांडवों ने नोटबंदी, GST लगाई थी? पांडव कभी ऐसा नहीं करते क्योंकि पांडव तपस्वी थे और वो जानते थे कि ये सब इस धरती के तपस्वियों के साथ चोरी करने का तरीका है। कुरुक्षेत्र में राहुल ने कहा कि आरएसएस के लोग कभी भी ‘हर हर महादेव’ नहीं कहते क्योंकि भगवान शिव ‘तपस्वी’ थे और ये लोग भारत की ‘तपस्या’ पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने ‘जय सिया राम’ से देवी सीता को हटा दिया है। ये लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं।

इससे पहले आज ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी और किसान नेता राकेश टिकैत की मुलाकात हुई है। हालांकि, राकेश टिकैत उत्तर प्रदेश में इस यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। कांग्रेस की ओर से राकेश टिकैत को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया गया था। हालांकि उस वक्त राकेश टिकैत ने यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया था। उस वक्त राकेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा था कि वह भारत जोड़ो यात्रा में भाग नहीं लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा था कि राहुल गांधी के मार्च में कार्यकर्ता भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन अध्यक्षों के पद से ऊपर के पदाधिकारी इस में भाग नहीं लेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!